संतुलित आहार पर आयोजित प्रतियोगिता में कविता प्रथम
जौलीग्रांट। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। डायटेटिक्स विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत न्यूट्रिशन एनलाइटनमेंट थ्रोइंग लाइट ऑन हेल्दी फूड्स फॉर बैलेंस्ड न्यूट्रिशन विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही संतुलित आहार, दीर्घकालिक स्वास्थ्य व कुपोषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के बीच संबंध को बताया गया। प्रतियोगिता में कविता ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में नीति सैमुअल और शहनवाज अंसारी विजेता रहे।विजेताओं को मुख्य निदेशक डॉ. हेमचंद्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा कि सही और संतुलित आहार स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भेजन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अनुपम अग्रवाल, डायटिशियन प्रभारी स्वाति पुरोहित, प्रीति शर्मा, अंजलि वर्मा, अनुष्का प्रसाद, नेहा वशिष्ठ, युक्ता गुप्ता, वंदना तोमर, छवि त्यागी आदि उपस्थित रहे।