ऋषिकेश। 22वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता में ऋषिकेश के कराटे प्रशिक्षक चंद्रमोहन तिवारी को रेफरी बैच देकर सम्मानित किया। तिवारी पिछले कई वर्षों से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून में आयोजित 22वीं उत्तराखंड राज्य कराटे प्रतियोगिता के दौरान कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा ने कराटे प्रशिक्षक चंद्रमोहन तिवारी को राष्ट्रीय रेफ्री का बैच देकर सम्मानित किया गया। तिवारी को सम्मानित किए जाने पर उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारी विवेक कुमार, विनीत उनियाल, लक्ष्मण सिंह, विजय रावत, विशाल ठाकुर, विरेंद्र राठौर, दीपक अधिकारी, हरीश चौहान आदि ने बधाई दी है। संवाद