जौलीग्रांट। अठूरवाला जीवनवाला में शिव महापुराण कथा का आयोजन शुरू हो गया है। कथा से पूर्व दर्जनों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। कथावाचक राजेंद्राचार्य ने कहा कि शिव सर्वशक्तिमान हैं। भगवान की भक्ति के नौ रूपों में श्रवण, मनन और कीर्तन शामिल हैं। इसमें मनन प्रमुख है। भगवान शिव अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं। यही कारण है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक लोग शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इस अवसर पर पंडित रमेशचंद्र तिवाड़ी, सोहन लाल बिजल्वाण, जीवानंद, खिलानंद, सुंदरलाल, सतीश जोशी, ओमप्रकाश, बालकृष्ण, हरिकृष्ण बिजल्वाण रामकृष्ण, संजय, कमलेश, राकेश, राजेश, विजय आदि उपस्थित रहे। संवाद