फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी बंद, सैलानियों को अब पांच महीने का करना पड़ेगा इंतजार

Sat, 17 Jun 2023 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बरसात के सीजन में पार्क में बनाया गया रास्ता खराब हो जाता है, जिससे जंगल सफारी करने आए लोगों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को पार्क के गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिर्जव - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाने के लिए सैलानियों को अब पांच महीने का इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल बृहस्पतिवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज के द्वार बंद कर दिए गए, जो अब 14 नवंबर को ही खुलेंगे।

विज्ञापन


पार्क की उपनिदेशक कहकशा नसीम ने बताया कि बरसात के सीजन में पार्क में बनाया गया रास्ता खराब हो जाता है, जिससे जंगल सफारी करने आए लोगों को दिक्कत होती है। इसे देखते हुए हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसी को देखते हुए बृहस्पतिवार को पार्क के गेट बंद कर दिए गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मेडिकल छात्रों को डीजी लॉकर से मिलेंगी डिग्रियां, एक रंग में दिखेंगे प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल

राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अनुसार इस साल मोतीचूर रेंज में जंगल सफारी करने आए सैलानियों से 13 लाख 73 हजार रुपए का राजस्व जबकि, चीला रेंज से लगभग 50 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। चीला रेंज में पिछले साल के मुकाबले इस साल विदेशी सैलानियों की संख्या दोगुनी रही। गौरतलब है कि राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर और चीला रेंज जंगल सफारी के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह मानी जाती है। यहां साल भारतीयों के साथ-थ विदेशी पर्यटक वन्यजीवों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें