बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मोनिका गोस्वामी निवासी रेशममाजरी माजरी ग्रांट ने दी तहरीर में बताया कि बीते 28 मई को वह परिवार सहित बदरीनाथ यात्रा पर गईं थीं। लौटने पर अलमारी से सोने के आभूषण और नकदी गायब मिली। बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।