फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News:  बदरीनाथ राजमार्ग पर ई-ऑटो के प्रतिबंध, अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे ई-ऑटो चालक

Sat, 28 Sep 2024 03:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

बदरीनाथ राजमार्ग पर ई-ऑटो के प्रतिबंध  ई-ऑटो वेलफेयर सोसाइटी ने कड़ा विरोध जताया। 
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जय बदरी विशाल ई-ऑटो वेलफेयर सोसाइटी ने थाना मुनि की रेती क्षेत्र में बदरीनाथ राजमार्ग पर ई-ऑटो के प्रतिबंध को लेकर कड़ा विरोध जताया है। सोसाइटी पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जल्द ही सोसाइटी उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को जय बदरी विशाल ई-ऑटो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आईएसबीटी स्थित प्रेस क्लब सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अध्यक्ष विरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि बीते 14 अगस्त से थाना मुनि की रेती पुलिस ने क्षेत्र के बदरीनाथ राजमार्ग पर ई-ऑटो को प्रतिबंधित किया हुआ है। जिसको लेकर साेसाइटी की ओर से 19 दिन तक धरना प्रदर्शन किया गया।

ई-ऑटों के तपोवन तक संचालन को हामी नहीं
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जानकी सेतु तक ई-ऑटो के संचालन की अनुमति दी थी और कुछ समय बाद तपोवन तक ई-ऑटो को भेजे जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक ई-ऑटों के तपोवन तक संचालन को हामी नहीं भरी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने की सचिवालय में प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच, नवंबर में होगा सम्मेलन
विज्ञापन


प्रतिबंध के कारण कई ई-ऑटो चालक अपनी किस्त नहीं भर पा रहे हैं। जिससे उनका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस प्रशासन तपोवन तक ई-ऑटो के संचालन की अनुमति नहीं देता है तो सोसाइटी न्याय के लिए उच्च न्यायालय की शरण लेगी। इस मौके पर विरेंद्र गुप्ता, नरेश गिरी, कालू राम, विक्रम नेगी, दीपक गिरी, रघु यादव, सीतामणि रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें