रोडवेज के नव मनोनीत पदाधिकारी- स्रोत- आयोजक
ऋषिकेश। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ऋषिकेश डिपो) में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रांत के निर्देश पर शाखा अध्यक्ष पद पर संगठन की सब सर्वसम्मति से जगदीश कुमार को शाखा अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। बैठक में अतुल कुमार को संगठन मंत्री, आकाश गुप्ता को शाखा मंत्री, राकेश चमोली कोषाध्यक्ष, रणपाल और मुकेश बिष्ट को उपाध्यक्ष, सोरण सिंह क्षेत्र प्रतिनिधि, दुर्गेश दुबे उपमंत्री बनाया गया। इस अवसर पर प्रदीप अमरोहा, सोहन सिंह, दिनेश कुमार, सहदेव सिंह, शुभम चमोली, रवि कुमार, गिरधारी सिंह, सचिन तोमर, नरेंद्र कुमार, सुभाष कुमार, मदनपाल, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद