नीलकंठ कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट वैभव जोशी ने नीलकंठ मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने व्यापारियों को दुकानों में दर सूची लगाने के निर्देश दिए। कहा कि फूल, प्रसाद, होटल और ढाबा संचालकों को अपनी दुकानों पर दर सूची अनिवार्य रूप से लगाने लगाने होंगे। दर सूची न लगाने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुंडरासू पुलिया, जिगजैग पॉइंट, हनुमानगढ़ी, धर्मशाला पुलिया में नौ कैमरे लगाए गए हैं। अब नीलकंठ क्षेत्र में पुलिस के पास कुल 30 सीसीटीवी कैमरे हो गए हैं।