जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल पटना के इशांत और आदित्य ने जीता फाइनल मुक
पौड़ी जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल पटना के छात्र इशांत और आदित्य ने डबल्स में फाइनल जीतकर विद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में सबसे पहले उन्होंने दुगड्डा को 11-21 से हराया। उसके बाद एकेश्वर को 14-21 से हराया। बीरोंखाल को 16-21 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उनका मुकाबला नैनीडांडा के साथ हुआ। उन्होंने नैनीडांडा को 17-21 हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। विद्यालय के शिक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि दोनों विजेता खिलाड़ी राज्य में होने वाले प्रतियोगिता में जनपद पौड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर जूनियर हाईस्कूल पटना और ग्रामवासियों की ओर से दोनों बच्चों को शुभकामनाएं दी गई।