फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सामान लगाने वाले 14 दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। सड़क पर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले 14 व्यापारियों का नगर निगम ने 9300 रुपये का चालान काटा है। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर निगम प्रशासन ने रेलवे रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि रेलवे रोड पर रेडीमेंट गारमेंट बेचने वाले दुकानदारों और पुराने बस अड्डे के पास भी कुछ दुकानदारों ने सड़क पर सामान लगा रखा था। इसके बाद आईडीपीएल और बापूग्राम में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 14 व्यापारियों से 9300 रुपये वसूले गए। कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, आकाश, महेंद्र नीरज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें