फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बारिश से डोईवाला में इंसुलेटर फुंके, आठ घंटे बिजली गुल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण ऊर्जा निगम के कई इंसुलेटर फुंकने से डोईवाला परिक्षेत्र में करीब आठ घंटे घंटे बिजली गुल रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित रहे। पेयजल व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ा। ऊर्जा निगम को विद्युत आपूर्ति बहाल करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




बुधवार देर रात आई बारिश से भानियावाला क्षेत्र में 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आ गया। जिसके बाद सुबह तड़के करीब चार बजे डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। डोईवाला में भी इंसुलेटर फुंक गए। जिससे डोईवाला में करीब आठ घंटे तक बिजली गायब रही। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि भानियावाला में लाइनों में फाल्ट के अलावा इंसुलेटर फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।



डोईवाला में हो रही घंटों की बिजली कटौती

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। कभी सुबह तो कभी शाम को बिजली गुल हो रही है। ऊर्जा निगम कई घंटे अनियमित अघोषित रोस्टिंग कर रहा है। परीक्षाओं की तैयारी कर छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोकहितकारी परिषद के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, व्यापारी मंदीप बजाज, सुशील जायसवाल, उदित क्षेत्री ने बताया कि वीआईपी विधानसभा सीट का तमगा हटते ही कटौती बढ़ गई है। पहले यहां से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत विधायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें