मौसम विभाग की कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रदेश की सभी एसडीआरएफ पोस्टों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने कहा कि 12 और 13 सितंबर के लिए मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की संभावनाओं के मद्देनजर सभी एसडीआरएफ दलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर, और हरिद्वार समेत अन्य जिलों में एसडीआरएफ को पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। जौलीग्रांट वाहिनी की अलर्ट टीम को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया हैं। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को लगातार मौसम की जानकारी अपडेट करने और आपदा संबंधित सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कहा गया है।