फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सप्ताहभर के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Thu, 15 Jan 2026 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायवाला स्टेशन हेडक्वार्टर से ग्राम पंचायत प्रतीतनगर को एक पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन




पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत को बताया गया है कि हनुमान चौक से होशियारी मंदिर तक छावनी की बाउंड्री से सटाकर लोगों ने अपना बिल्डिंग मटेरियल सहित अन्य सामान रखा है। ठेलियां लगाकर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित है। यह सेना के नियमों के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। सेना की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सप्ताहभर के भीतर सभी लोग अपना सामान हटा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान ने बताया कि मामला सेना सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सभी पंचायत सदस्यों को सूचित कर दिया गया है कि वह अपने-अपने वार्डों में जाकर लोगों को अपना सामान हटाने को कहें और सेना का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें