आईडीपीएल केंद्रीय विद्यालय में प्रेरणा दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। दसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 के 210 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कला, कविता लेखन, निबंध लेखन, समूह चर्चा आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विकसित भारत और भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में चांदनी और नितेश का चयन जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रधानाचार्य सुधा गुप्ता ने बताया कि चयनित छात्र 22 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर मोनिका आर्य, मुकुल नौटियाल, तरुणा जोशी आदि शामिल रहे।