फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रानीपोखरी पंचायती व्यवस्था का किया निरीक्षण

Tue, 21 Jul 2026 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पंचायती राज और स्थानीय स्व-शासन के विशेष मॉनिटर उमाकांत ने विकास कार्यों और पंचायती राज व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचायत के आय स्रोत, स्वच्छता व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, विकास कार्य आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंचायत देश की रीढ़ हैं। जिनके विकास पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। पंचायतों को विकसित और समृद्ध बनाना ही भारत सरकार का लक्ष्य है। रानीपोखरी प्रधान सुधीर रतूड़ी ने कहा कि उनकी पंचायत में कई महिला समूहों और दूसरी महिलाओं को रोजगार मिला है। उनका पंचायत घर मिनी सचिवालय की तरह कार्य कर रहा है। जिसमें सभी ऑन लाइन कार्य किए जाते हैं। जिससे ग्रामीणों को किसी सीएससी सेंटर आदि में नहीं जाना पड़ता। इस दौरान उपनिदेशक पंचायती राज मनोज तिवारी, संदीप जयसवाल, विनोद रावत, उप प्रधान साधना, मुकेश पंत, राकेश नवानी, योगेश पुंडीर, हरीश तोमर, चंद्रपाल जामवाल, कविता नेगी, प्रवीन रावत, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें