फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

Tue, 25 Feb 2025 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत होने पर परिजनों ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि माजरी ग्रांट डोईवाला निवासी प्रमोद कुमार पाल ने दी तहरीर में बताया कि उनके ससुर जनेश्वर निवासी कमलनगर मुजफ्फरनगर 17 फरवरी को माजरी ग्रांट लालतप्पड़ में एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे। दोपहर में बस से उतरकर पैदल घर आते समय अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनके ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाया गया। बाद में उन्हें उपचार के लिए दिल्ली रेलवे केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर देकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें