फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जैविक खेती और मधुमक्खियों के बारे में दी जानकारी

Sat, 22 Aug 2026 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट द्वितीय में प्रकृति, पर्यावरण, जैविक खेती और मधुमक्खियों की जानकारी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न जानकारियां दी गई। मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सोलंकी ने कहा कि सभी को प्रकृति, पर्यावरण और जैविक खेती की जानकारी होनी चाहिए। तभी पर्यावरण को बचाने का भी प्रयास किया जा सकता है। खेती में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लगातार छिड़काव से मिट्टी अपनी उर्वरक क्षमता खोती जा रही है। कीटनाशकयुक्त खाद्य पदार्थ से बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। इस कारण भारत सरकार किसानों को जैविक खेती से जोड़ने के प्रयास कर रही है। कहा कि मधुमक्खियां फसलों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। वे फसलों के फूलों से मकरंद और पराग लेकर दूसरे पौधों तक परागकण पहुंचाती हैं। जिससे फसलों का उत्पादन काफी बढता है। संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार प्राकृतिक खेती को बढावा देने और अधिक उत्पादन के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दे रही है। इस कारण धीरे-धीरे रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम किया जा रहा है। कार्यक्रम के बाद बच्चों को रानी मक्खी के बारे में भी जानकारी दी गई। रानी मक्खी देखकर बच्चे काफी खुश हुए। राजकुमार पुण्डीर ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। सभासद राकेश डोभाल, प्रधानाध्यापिका रीता रानी, नरेंद्र शाह, चंपा कृषाली, राशि राठौड, रेणु पाल, जयश्री लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें