फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

Thu, 01 Oct 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन पौड़ी की टीम ने विकासखंड के जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में जागरूकता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी। टीम ने छात्रों को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि युवावस्था जीवन की सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अवस्था होती है। इस दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है। थोड़ी सा भटकाव जिंदगी बरबाद कर सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनमोहन रौतेला ने बताया गया कि सिर्फ किताबी पढ़ाई काफी नहीं, पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य भी जरूरी हैं। जीवन में अनुशासन कैसे बनाए रखें, समय का सदुपयोग कैसे करें, इस पर विस्तार से जानकारी दी गए। शिक्षक रोहित थपलियाल ने कहा कि यही उम्र जीवन की दिशा सुनिश्चित करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें