फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: जीआईसी आईडीपीएल में शुरू हुआ भारतीय भाषा समर कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप में करीब 200 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप के तहत भारतीय भाषाओं में संस्कृत, पंजाबी, भोजपुरी, गढ़वाली और कुमाउनी आदि बोलियों का समावेश रखा गया है। मंगलवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना आवश्यक है, जिसके लिए विभाग उनके चेहरों की विकास के लिए इस प्रकार के शिविर आयोजित करता है। इस मौके पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, उत्तराखंड भाषा संस्थान से निदेशक के पद से सेवानिवृत्त डॉ. मुनेंद्र सकलानी, गुरुमुखी पंजाबी भाषा विशेषज्ञ, कुमाउनी भाषा विशेषज्ञ कृपाल सिंह शीला, सुशील रावत, डॉ. आभा भट्ट, रेखा बिष्ट, इंदु नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें