ऋषिकेश। आदर्शनगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित प्रधानाचार्य अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को शिशु शिक्षा समिति के प्रांत प्रदेश निरीक्षक डाॅ. विजयपाल सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालय विकास में प्रधानाचार्य की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि शिक्षा एक ऐसी पूंजी है जिसमें भारत की युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा, आज हमारी संस्कृति कम होती जा रही है। हमें शैक्षिक गुणवत्ता और नए क्रियाकलापों से भारत की संस्कृति को बचाना होगा। इस मौके पर विनोद रावत, पुरुषोत्तम बिजल्वाण, मुरलीधर चंदोला, राकेश बहुगुणा, भगवती प्रसाद चमोला, डॉ. दीपक तायल, गुरु प्रसाद उनियाल आदि शामिल रहे। संवाद