फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजीव विविधता का उत्सव है भारतवर्ष : चिदानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस पर कहा कि भारतवर्ष तो स्वयं इस सजीव विविधता का उत्सव है। परमार्थ निकेेतन में संतों के साथ पहुंचे युवाओं के दल को स्वामी ने विविधता में एकता के साथ एकता में अनेकताओं को भी स्वीकार करने का संदेश दिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि यह दिन हमारी विविधताओं का उत्सव है, साथ ही यह दिन हमें मानवता के उस अदृश्य धागे का स्मरण है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हमारी आस्थाएं और हमारे जीवन के रंग को भी एक दूसरे से जोड़ता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भले ही हमारी वेशभूषा, भाषा, भोजन और बोलियां भिन्न हों, लेकिन हमारे हृदय की धड़कनें एक जैसी हैं, प्रेम, करुणा और सह-अस्तित्व से भरी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें