जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय संगतियावाला के नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान सभासद डॉ. कल्पना नेगी राणा, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही वार्ड संख्या तीन कन्हारवाला में काली मंदिर के निकट मिलन भवन के निर्माण का भूमि पूजन भी किया गया। विधायक ने कहा कि विद्यालय भवन की मांग वर्षो से की जा रही थी। इससे स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं मिलन भवन बनने से स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, हिमांशु राणा, बीआरसी राजेश डोभाल, सीआरसी शैलेंद्र मोहन रतूड़ी, शिक्षक संघ अध्यक्ष नरेंद्र सागर, अनिरुद्ध सोलंकी, प्रधानाध्यापक आशुतोष बडोनी आदि उपस्थित रहे। संवाद