ऋषिकेश। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी यमकेश्वर विकास खंड के बडोली बड़ी से ठुंडा तक संपर्क मार्ग का लोकापर्ण किया। विधायक ऋतु खंडूरी ने कहा की हर गांव सड़क से जुड़े यह उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मार्ग से किमसार और ब्लॉक मुख्यालय जुड़ेंगे। इस मार्ग का निर्माण विधायक निधि से कराया गया। जिसकी लागत 4.50 लाख रुपये है। उन्होंने मोटरमार्ग को आगे जोड़ने के लिए 3.50 लाख की विधायक निधि से घोषणा की। इस सड़क के निर्माण होने से 50 से 60 परिवारों को फायदा मिलेेगा। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़, मंडल अध्यक्ष नितिन बडोला, धीरेंद्र कुकरेती, विजेंद्र बिष्ट, विनोद जुगलान, अश्वनी गुप्ता, विजय पाल सिंह नेगी जी, अलका नेगी आदि थे।