जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक द्वारा दुर्गा चौक, कान्हरवाला स्थित दुर्गा मंदिर में विधायक निधि से एक लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला विधानसभा में अब तक करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों और सिद्ध पीठों में सौंदर्यीकरण कार्यो का लोकार्पण किया जा चुका है। वहीं क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, टिन शेड, वाटर कूलर और फर्नीचर आदि की व्यवस्था भी करा दी गई है। सभासद कल्पना राणा, विक्रम सिंह नेगी, नगीना रानी, हिमांशु राणा, गुड्डू मिश्रा, नीलम नेगी, परिपूर्णानंद मिश्रा, प्रियंका मनवाल, अनिल कंडारी, गणेश उनियाल, विनीत मनवाल, अरुण सोलंकी, अशोक चौहान, सुखदेव चौहान, संजय बलूनी, अंकित शर्मा, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।