फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: समर कैंप में छात्रों ने किया कोतवाली, डाकघर और वन विभाग का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के अंतिम दिन छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्रों ने ऋषिकेश कोतवाली, नरेंद्रनगर वन प्रभाग और डाकघर का भ्रमण किया। कोतवाली में प्रभारी उपनिरीक्षक शिव प्रसाद डबराल ने छात्रों को थाने की कार्यप्रणाली के तहत सड़क सुरक्षा, जीवन सुरक्षा, यातायात के नियमों का पालन, साइबर क्राइम की जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी और समर कैंप के संयोजक शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़ के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में प्रतिभागी छात्रों ने कैरम, शतरंज, खो खो और कबड्डी का खेल खेला। इस मौके पर नवनीश शर्मा, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल आदि शामिल रहे। उधर रेलवे रोड स्थित हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप के छठवें दिन छात्राओं को पोस्टर, कला व स्टोन प्रतियोगिता और गरबा नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। अलख नारायण दुबे, रामाश्रय सिंह, रामगोपाल गंगवार, रामकृष्ण पोखरियाल, वीरेंद्रदत्त कुड़ियाल, अनुराखी बौद्ध, डॉ. मीनाक्षी दुबे, सूरज कुमार, पुष्पा, लता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें