अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वर्गाश्रम में आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि महिलाओं को अपने अपने अधिकारों व कानूनों की पूर्ण जानकारी नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी आवश्यक है।
स्वर्गाश्रम क्षेत्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका रखा गया था। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कड़े कानून बनाए गए हैं। बावजूद इसके महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि महिलाएं अपने अधिकारों व कानूनों के प्रति जागरूक नहीं है।
Iकोट,,,,,,
I
I
I
Iमहिला अपराधों को रोकने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। लेकिन आज भी अधिकांश महिलाओं को अपनी सुरक्षा के कानूनों की जानकारी नहीं हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों व कानून के प्रति जागरूक होना होगा। -पूजा आर्य।
I
Iमहिला अपराधों के विरोध में महिलाओं को एकजुट होना चाहिए। महिला अपराधों के खिलाफ हर घर से पहली आवाज महिला की उठनी चाहिए। तभी जाकर समाज में बदलाव होगा। -सुनीता प्रजापति
I
I
I
I- घरों में महिलाओं के साथ अपराध का एक मुख्य कारण शराब भी है। सबसे पहले महिलाओं को शराब के विरोध में एकजुट होना होगा। साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। -मीना आर्यI