फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
Iटिहरी जनपद के जमोला गांव का है मामलाI
विज्ञापन




जनपद टिहरी के जमोला गांव में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस मृतक के छोटे भाई को हिरासत में लिया है। मृतक के बेटे ने अपने चाचा के खिलाफ पिता की हत्या के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

टिहरी जनपद के दोगी पट्टी क्षेत्र के जमोला गांव निवासी ज्ञान सिंह उर्फ टुम्मी (63 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह मेहर की किसी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी। ग्राम प्रहरी बलबीर सिंह ने घटना की पुलिस को सूचना दी थी। ज्ञान सिंह के सिर, मुंह व हाथ पर काफी प्रहार किए गए थे। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि किसी हथियार से ज्ञान सिंह के साथ जमकर मारपीट की गई है। ज्ञान सिंह व उसका छोटा भाई गोविंद सिंह गांव में अकेले ही रहते थे। गोविंद सिंह के बच्चे तपोवन तथा ज्ञान सिंह के बच्चे पंजाब में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीणों ने पुलिस को बताया था कि सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई थी। पूर्व में अक्सर दोनों भाइयों में झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को मृतक के बेटे दिनेश ने अपने चाचा गोविंद सिंह के खिलाफ पिता की हत्या के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें