फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीणों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोन क्रशर लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को फतेहपुर में डोर टु डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया। स्टोन क्रशर लगाने का माजरी ग्रांट और फतेहपुर टांडा के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को ग्रामीणों ने फतेहपुर गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया और क्रशर के विरोध में एकजुट रहने का आह्वान किया। डोर टु डाेर जाकर ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर से उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं से लोगों को अवगत कराया। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में स्टोन क्रशन को नहीं लगने दिया जाएगा। कहा कि इसका क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पर कुप्रभाव पडे़गा।



सामाजिक कार्यकर्ता गुरनाम सिंह ने कहा कि स्टाेन क्रशर के विरोध में आमजन को संगठित किया जा रहा है। समूचे क्षेत्र से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन लिया जा रहा है। बताया कि इससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था तो प्रभावित होगी ही साथ में प्रदूषण भी बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि सोमवार को तहसील में प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान जगीर सिंह, जरनैल सिंह, गुरजीत सिंह, रविन्द्र सिंह, जसबीर सिंह, राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें