फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: विज्ञान प्रदशनी में इलेश व आदित्य रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। इलेश व आदित्य अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे। शनिवार को प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की जयंती के अवसर पर आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बडोनी ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी एवं रचनावाद पर आधारित है। प्रदर्शनी प्रतियोगिता बाल वर्ग में इलेश चंद्र, गणेश तिर्की, एवं शिवांश सिलस्वाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग प्रदर्शनी में आदित्य पंवार प्रथम, निखिल राणा द्वितीय व शौर्य सजवान तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में वीरेंद्र किशोर गौड, दिनेश चंद्र सकलानी, अनीता भट्ट, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील कुमार राजपूत, दिविशंकर नैथानी, नरेश सिंह पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें