फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धूमधाम से मनाया इगास पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाने वाला उत्तराखंड का लोकपर्व इगास शुक्रवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश समेत मुनिकी रेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी की जगमगाहट छा गई। कहीं भैलो की आग में लोकपरंपरा जीवंत हुई तो कहीं ढोल-दमाऊं की थाप पर मंडाण सजे। गढ़वाली लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पर्व की रौनक बढ़ा दी। आतिशबाजी से आसमान भी रोशन हो उठा। इगास के अवसर पर लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उत्सव मनाया। शाम होते ही घरों में दीपक जलाए गए और लोग भैलो खेलने के लिए एकत्र हुए। लोकगीतों की धुन और पारंपरिक नृत्य ने नई पीढ़ी को भी पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें