ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड पर्यटन विभाग के मोबाइल एप टूरिस्ट केयर उत्तराखंड पर किया जा सकता है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट Registrationandtouristcare.uk.gov.in पर भी किया जा सकता है। पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री के पास कोई एक मान्य पहचान पत्र होना आवश्यक है।
टोल फ्री नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण या फिर चारधाम यात्रा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए पर्यटन विभाग के टोल फ्री नंबर 1364 पर फोन कर सकते हैं। दूसरे राज्यों के तीर्थ यात्री 0135 लगाने के बाद 1364 टोल फ्री नंबर डायल कर सकते हैं।
कपाट खुलने की तिथि और मुहूर्त
गंगोत्री धाम : 10 मई अक्षय तृतीया पर्व पर 12 बजकर 25 मिनट पर
यमुनोत्री धाम : 10 मई को खुलेंगे, मुहूर्त की घोषणा रविवार यमुना जयंती पर होगी
केदारनाथ धाम : 10 मई सुबह 7 बजे।
बदरीनाथ धाम : 12 मई सुबह 6 बजे।
हेमकुंड साहिब : 25 मई
ये भी पढ़ें...Bageshwar Accident: दर्दनाक हादसे ने छीन ली चार युवकों की जिंदगी; जल लेने गए थे, मौत के मुंह में समा गए
ट्रांजिट कैंप में चारधाम यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। संभावना है कि 15 या 16 अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।
- एके श्रीवास्तव, ओएसडी ट्रांजिट कैंप यात्रा प्रशासन