नगर पंचायत तपोवन में आमखाला की ओर जाने वाले आंतरिक मार्ग पर एक बड़े होटल का मैला कई दिनों से बह रहा है। जिससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मामला संज्ञान में होने के बावजूद निकाय की ओर से होटल स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
तपोवन क्षेत्र में वर्षभर देसी, विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। सुबह से शाम तक विदेशी पर्यटक गंगा तट की ओर जाने के लिए आम खाला वाली आंतरिक मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यही नहीं इसी मार्ग पर कई होटल और धर्मशालाओं तक जाने का रास्ता भी है। लेकिन एक स्थानीय होटल स्वामी की लापरवाही के चलते होटल का सारा मैला सड़क पर बह रहा है। जिससे सड़क पर जगह जगह कीचड़ बन रहा है।
कीचड़ और गदंगी के कारण राहगीर फिसल भी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत निकाय प्रशासन से की है। लेकिन निकाय इस ओर उदासीन बना हुआ है। नगर पंचायत तपोवन के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत ने बताया कि कई बार होटल संचालक को नोटिस भेजा जा चुका है। यदि ऐसा है तो संबंधित होटल के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।