शनिवार देर रात लक्ष्मणझूला रोड स्थित थाना मुनिकीरेेती के समीप नशे में धुत कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी थाने के उप निरीक्षक की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हाईवे पर खड़ी गाड़ी खड्ड में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को पकड़कर वाहन सीज कर दिया।
थाना मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार रात थाने के निकट हाईवे के किनारे एसआई गिरीश चंद्र की कार खड़ी थी। इस दौरान लक्ष्मणझूला से आ रही एक गाड़ी ने खड़ी कार का टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वाहन खड्ड में गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक गुलशन पुत्र बालकराम निवासी ग्राम नगरो, जिला बिलासपुर, मध्यप्रदेश को पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक नशे में धुत था। गाड़ी जयप्रकाश पुत्र इंद्रराज निवासी राजस्थान के नाम है। पुलिस ने धारा 185 के अंतर्गत वाहन सीज कर दिया।