फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हिमांशी ने हिंदी की व्यथा कविता प्रस्तुत कर मारी बाजी

Mon, 14 Sep 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में हिंदी और पत्रकारिता विभाग के बैनर तले हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल की 80वीं पुण्यतिथि पर उन्हेंश्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में हिमांशी भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो़ विजय सिंह नेगी ने हिंदी को देश की पहचान बताते हुए इसे रोजमर्रा की बोलचाल में अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने काव्य पाठ किया। शिक्षकों में डॉ़ बर्त्वाल, डॉ़ आशा डोभाल, डॉ़ सोनी तिलारा और डॉ़ सृचना सचदेवा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। वहीं छात्राओं में हिमांशी भंडारी ने हिंदी की व्यथा और रानी पुंडीर ने पलायन करते गांव कविता से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में हिमांशी भंडारी ने प्रथम, रानी पुंडीर ने द्वितीय तथा प्रमिला रमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. विजय प्रकाश भट्ट, डॉ. सुधा रानी और डॉ. सोनी तिलारा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें