फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्रिवेणी घाट की हाईमास्ट लाइट बंद, अंधेरे में पर्यटक व श्रद्धालु

Thu, 16 Jul 2026 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल त्रिवेणी घाट परिसर में पिछले कई दिनों से हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण रात के समय अंधेरा पसरा हुआ है। इससे श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं। स्थानीय निवासी मदन शर्मा ने बताया कि त्रिवेणी घाट परिसर में पर्यटकों के सामान चोरी होने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। घाट परिसर से नाव घाट तक पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोग रात के समय आने-जाने से भी कतराने लगे हैं। उनका कहना है कि परिसर में स्थायी सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं हैं। गंगा सभा कार्यालय और कुछ दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद फड़ लगाने वालों और पर्यटकों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व नगर निगम की ओर से त्रिवेणी घाट के कायाकल्प का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें