फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मां और बेटी की मौत के मामले में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश

Mon, 17 Aug 2026 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- एम्स पहुंचकर मृतका के परिजनों से मिले प्रेमचंद अग्रवाल, विद्युत विभाग के निदेशक को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी। ऋषिकेश। खदरी ग्राम सभा निवासी हरपाल सिंह की पत्नी सुमन और उनकी दो वर्षीय पुत्री की बिजली की तार टूटने से करंट की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मृत्यु पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त किया। अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की। अग्रवाल ने विद्युत विभाग के निदेशक पीपी ध्यानी से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने व लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने पूरे क्षेत्र में विद्युत लाइनों एवं व्यवस्थाओं का व्यापक ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए। अग्रवाल ने कहा कि कुछ ही दिनों के अंतराल में क्षेत्र में बिजली से जुड़ी इस प्रकार की लगातार दो घटनाएं होना अत्यंत गंभीर विषय है। यह विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की ओर संकेत करता है। उन्होंने कहा कि विद्युत लाइनों और उपकरणों की नियमित जांच एवं मरम्मत में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें