हेमकुंट एक्सप्रेस को 24 फरवरी 2024 से योगनगरी रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है। ट्रेन को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से एक माह पहले योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया गया था।
हेमकुंट एक्सप्रेस तीन जनवरी 2025 तक योगनगरी रेलवे स्टेशन से संचालित होती रहेगी। रेलवे मुरादाबाद मंडल की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस ट्रेन को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से एक माह पहले योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर के कटड़ा रेलवे स्टेशन तक संचालित होने वाली हेमकुंट एक्सप्रेस को 24 फरवरी 2024 से योगनगरी रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है। यह ट्रेन शाम 16:35 योगनगरी रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए रवाना होती थी।
कटड़ा से चलकर सुबह आठ बजे योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचती है। योगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हेमकुंट एक्सप्रेस को तीन जनवरी 2025 तक योगनगरी से संचालित करने के आदेश मिल गए हैं।