भारी बारिश का पानी बुल्लावाला में कई घरों में घुस गया। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने घरों में घुसे पानी को बाहर निकाला। पानी से काफी सामान भी खराब हो गया। बीती रात भारी बारिश से जंगल का पानी घरों में घुस गया था। बुल्लावाला के मनोज कांबोज ने बताया कि कांबोज मोहल्ले में भारी मात्रा में आया पानी घुस आया था। इससे लोगों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के विद्यालयों में भी जलभराव होने से पठन पाठन प्रभावित रहा। प्राथमिक विद्यालय बुल्लावाला प्रथम में पानी घुस आने से स्कूली बच्चों को घर भेज दिया गया। प्राथमिक विद्यालय गांधी ग्राम में भी जलभराव होने से परेशानियां हुई। तहसीलदार सोहन सिंह रांगड ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं को बनाया गया है।
देसी पव्वों के साथ तस्कर पकडा, बाइक सीज
डोईवाला। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार के पास से अवैध देसी पव्वे बरामद किए। प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने बताया कि खता पुलिया डोईवाला क्षेत्र में संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उससे देसी शराब के अवैध 60 पव्वे बरामद किए गए। आरोपी की पहचान ध्यान सिंह निवासी बुल्लावाला के रूप में हुई। संबंधित धारा में मामला दर्ज किया गया है। बाइक को सीज कर दिया गया है।