पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गूलर बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। हरीश रावत ने हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए। इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला, भूपेंद्र राणा, सुमित रावत, राहुल और अभिषेक मौजूद रहे।