फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हरेला पर्व पर 10 हजार पौधे रोपेगा निगम

Wed, 15 Jul 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ऋषिकेश की ओर से हरेला के उपलक्ष्य में अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 10 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी कर दी गई है। पहले दिन करीब एक हजार पौधे लगाए जाएंगे।सहायक नगर आयुक्त अमन कुमार ने बताया कि हरेला पर्व के पहले दिन 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से पौधे लगाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए चयनित स्थानों पौधे लगाने के लिए गड्ढे भी किए गए हैं। पौधे वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। जबकि इन पौधे की सुरक्षा के लिए नगर निगम करीब 150 ट्री गार्ड लगाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की पूरी टीम मौके पर रहेगी। पहले दिन लालपानी स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट परिसर में पौधे लगाने की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद ट्रांजिट कैंप, आस्था पथ में पौधे लगाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर उद्यान सचल दल केंद्र मुनिकीरेती की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष में आम और अमरूद के करीब 100 पौधे लोगों को बांटे गए। पौधे वितरण के दौरान लोगों से आधार कार्ड की फोटोकॉपी ली गई। यह लोग 16 जुलाई को हरेला के दिन यह पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें