फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: ग्रामीणों को मनाने सनगांव पहुंची तीन विभागों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
Iभारत सरकार से भूमि हस्तातंरण के बाद ही बन पाएगी सनगांव में सड़केंI
विज्ञापन


डोईवाला विधानसभा की ग्राम पंचायत सनगांव में ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए आंदोलित हैं। ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी भी दी है। शुक्रवार को लोनिवि, वन और प्रशासन की टीम ने सनगांव जाकर ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें मनाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण सड़क नही तो वोट नही की बात पर अड़े हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि शासनादेश जारी होने के बावजूद राजधानी के समीपवर्ती ग्राम सभाओं में सड़कें नही बन पा रही हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में यहां सड़कों की स्थिति और दयनीय हो जाती है। वन क्षेत्र में सनगांव और कई दूसरी ग्राम सभाओं की कई सड़कों का निर्माण अटका हुआ हैं।
विज्ञापन




12 फरवरी 2024 को अपर प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्र ने भारत सरकार के उप वन महानिदेशक को सनगांव से नाही कला मार्ग निर्माण के लिए 2.03 हेक्टेयर वन भूमि लोनिवि को हस्तातंरण को लेकर एक पत्र लिखा है। जिसके बाद अब सनगांव में सड़क बनाने को मंजूरी का इंतजार है। जिसके बाद ही लोनिवि सनगांव में सड़क बना सकता है।

उधर ग्राम प्रधान हेमंती रावत ने कहा कि ग्रामीण अभी भी सड़क नही तो वोट नही की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर तहसीलदार केडी जोशी, सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय प्रताप, अपर सहायक अभियंता राहुल कुमार, सहायक अभियंता, राजेश चौहान, बीडीसी अतुल पुण्डीर, पूर्व प्रधान ज्ञान किशोर चमोली, पुनीत रावत, प्रेम चमोली, सरिता देवी, फॉरेस्टर मंशाराम गौड, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।





Iइन मार्गों की मांग के कर रहे ग्रामीणI



सनगांव-नाहीकला आठ किलोमीटर नया मार्ग, रानीखेत गांव में ढिंडोली बैंड से रानीखेत तक एक किलोमीटर मार्ग, सनगांव पुल से सनगांव तक चार किलोमीटर मार्ग डामरीकरण की मांग के लिए ग्रामीण आंदोलित हैं।

I I
Iवन विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी कर भूमि हस्तांतरण के लिए फाइल भारत सरकार को भेजी है। वहां से मंजूरी मिलते ही लोनिवि को भूमि हस्तांतरित हो जाएगी। - एनएल डोभाल, रेंजर थानों वन रेंज
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iसनगांव में मार्ग निर्माण की फाइल भारत सरकार में गई है। सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही सनगांव में मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। - राहुल कुमार, अपर सहायक अभियंता लोनिविI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें