फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन भावनाओं के अनुरूप इगास पर अवकाश घोषित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने प्रदेश सरकार से उत्तराखंड के लोक पर्व इगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून रोड स्थित महासभा के प्रदेश कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश सरकार से जन भावनाओं के अनुरूप इस पर निर्णय लिए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासभा के अध्यक्ष डॉ नेगी ने कहा कि उत्तराखंड निर्माण के बाद से प्रदेश की संस्कृति, पर्व,त्यौहार महोत्सव अपने प्रवाह गति से मनाये जाते रहे हैं। उत्तराखंड की संस्कृति का प्रभाव राष्ट्रीय स्तर तक यदा कदा प्रलक्षित भी होता रहता है ।इसलिये गढ़वाल के पारंपरिक लोक पर्व इगास को सरकारी अवकाश घोषित किया जाए ताकि सभी जन लोकपर्व को उल्लास पूर्वक मना सकें। इस अवसर पर कमल सिंह राणा, उत्तम सिंह असवाल, लोक ज्ञायक धूम सिंह रावत,रज्जी गुसाईं,कमल जोशी ,मयंक भट्ट, अंकित नैथानी, सतेंद्र चौहान,दिनेश सिंह असवाल, गणेश बिजल्वाण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें