फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए निकालेंगे गोमुख संकल्प कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
25 जून से त्रिवेणी घाट से जन चेतना अभियान के तहत गोमुख कलश यात्रा का आयोजन होगा। श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर की ओर से गंगा की स्वच्छता का संदेश लेकर ऋषिकेश से गोमुख तक कलश यात्रा निकलेगी। यात्रा 30 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मठ-मंदिरों के जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत, संतों ने गोमुख संकल्प यात्रा पर चर्चा की और यात्रा को समर्थन दिया। महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मां गंगा की धारा को निर्मल बनाने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा का पांच दिवसीय यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर महामंडलेश्वर ईश्वरदास महाराज, महामंडलेश्वर डाॅ. रामेश्वरदास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महामंडलेश्वर विष्णुदास, महंत छोटन दास, महंत हरणदास, राम चौबे, रविंद्र दास, योगीराज नवीन जोशी, चंद्रवीर पोखरियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें