फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गोदियाल ने भालू के हमले से घायल महिला का हाल जाना

Fri, 06 Feb 2026 02:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एम्स में भालू के हमले में घायल महिला का हाल जानते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल- स्रोत- 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर भालू के हमले में घायल पौड़ी जनपद के खंडूली गांव निवासी ज्योति देवी का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भालू के हमलों की लगातार बढ़ती घटनाएं बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं। ये घटनाएं सिर्फ हादसे नहीं हैं, बल्कि राज्य सरकार की लापरवाही है। कमजोर वन्यजीव प्रबंधन और विफल प्रशासन का प्रत्यक्ष परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोजाना डर के साये में जीने को मजबूर हैं। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। प्रदेश सरकार के पास न कोई ठोस नीति और न ही प्रभावी कार्ययोजना है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला, ललित मोहन मिश्र, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें