फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: रोक के बावजूद खुलेआम इस्तेमाल हो रहा गो प्रो कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद गंगा में राफ्टिंग के दौरान गाइड गो प्रो कैमरे का बेखौफ होकर इस्तेमाल कर रहे हैं। मुनि की रेती थाना पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान भी चलाया था और गाइडों को गोप्रो कैमरे का इस्तेमाल नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद गाइड नियमों को ताक पर रखकर मानमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं। राफ्टिंग के रोमांच के पलों में कैद करने के लिए गाइड गो प्रो कैमरे से इसे शूट करते हैं। इसके लिए वे पर्यटकों से पांच सौ से दो हजार रुपये वसूलते हैं। ऐसे में राफ्टिंग के दौरान गाइड का ध्यान राफ्ट पर कम और वीडियो शूट करने पर ज्यादा रहता है। इससे पर्यटकों की जान को खतरा बना रहता है। वहीं गाइड पर्यटकों पर गोप्रो कैमरे से शूटिंग कराने का दबाव भी बनाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति भी बनती है।
पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से पर्यटन विभाग ने गो प्रो कैमरे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन यह रोक सिर्फ कागजों में है। सुबह से लेकर शाम तक गंगा नदी में गाइड खुलेआम गो प्रो कैमरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की ओर से सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। गो प्रो कैमरे का इस्तेमाल करने पर पकड़े जाने वाले गाइड का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाएगा।
खुशाल सिंह नेगी, जिला साहसिक पर्यटन अधिकारी टिहरी।


पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। गो प्रो कैमरे का इस्तेमाल करने वाले गाइड के खिलाफ चालान की कार्रवाई होगी।
-रितेश साह, मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें