फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पोस्टर और नाटक के माध्यम से सुरक्षित मातृत्व की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से सीएचसी डोईवाला में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।



एसआरएचयू के नर्सिंग कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। सीएचसी डोईवाला के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने कहा कि सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाने का उद्देश्य मातृ स्वास्थ्य और देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना, माताओं को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. कमलेश भारती ने कार्यक्रम की थीम सम्मानजनक मातृत्व देखभाल के लिए मिलकर अपनी भूमिका निभाएं का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नाटक एवं पोस्टर प्रदर्शनी से अस्पताल आने वाली महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के बारे में जानकारी दी। थानो गांव में हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के कम्यूनिटी हेल्थ विभाग ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. संचिता पुगाजंडी, डॉ. कमली प्रकाश, अतुल कुमार, शोभा मसीह, चंदन कुमार, जॉन डेविडसन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें