आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट की छात्रा गौरी रतूड़ी ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की सूची में 17वां स्थान प्राप्त किया है। गौरी ने बताया कि उन्होंने हिंदी विषय में 99, भौतिक में 94, रसायन में 89, जीव विज्ञान में 92 और अंग्रेजी विषय में 87 अंक प्राप्त किया है। गली नंबर 6 और वार्ड नंबर 5 भट्टोवाला निवासी गौरी ने बताया कि उनका लक्ष्य बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में कॅरिअर बनाना है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, शिक्षक और अपने माता-पिता को दिया है। गौरी ने बताया कि उनके पिता शैलेंद्र प्रसाद रतूड़ी ज्योतिषाचार्य हैं। मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। उनका बड़ा भाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से बीएससी योगा की पढ़ाई कर रहा है। उनकी एक छोटी बहन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास में कक्षा नौ की छात्रा है। मेधावी छात्रा ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी से प्राप्त किया है।