फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गैस गोदाम का रखवाला निकला चोरी का मास्टरमाइंड, 64 सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुल्लावाला स्थित एचपी गैस गोदाम से 105 सिलिंडर चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैस गोदाम की देखभाल करने वाला ही चोरी का मास्टरमाइंड निकला।
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई ने बताया कि एचपी गैस एजेंसी बुल्लावाला के प्रबंधक शहबाज अली ने कोतवाली में तहरीर देकर गोदाम से घरेलू और कमर्शियल सिलिंडर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुल्लावाला स्थित गैस गोदाम कीपर जियाद निवासी मुस्लिम बस्ती बुल्लावाला की भूमिका संदिग्ध लगने पर कड़ाई से पूछताछ की।

उसने सिलिंडर चोरी कराना स्वीकार कर लिया। बताया कि आरोपी ही गैस गोदाम में आने-जाने वाले सिलिंडरों का हिसाब रखता था। आरोपी जियाद ने प्राइवेट रूप से डोईवाला में सिलिंडर आपूर्ति करने वाले नरेंद्र और गोपाल से संपर्क किया।
विज्ञापन




तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से केशवपुरी बस्ती में एक टीनशेड नुमा स्टोर बनाया था। आरोपी जियाद गैस गोदाम के सीसीटीवी कैमरे बंद कर देता था। नरेंद्र और गोपाल एक-एक और दो-दो सिलिंडरों को सप्लाई के बहाने अपने निजी गोदाम पर रख लेते थे।

इसके बाद ये लोग सिलिंडर बेच देते थे। आरोपियों ने बताया कि पिछले दो माह से वह ऐसा कर रहे थे। आरोपियों को जब लगा कि पोल खुल जाएगी तो उन्होंने गैस सिलिंडर चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी बना ली।



प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी जियाद निवासी मुस्लिम बस्ती बुल्लावाला, नरेंद्र कुमार मूल निवास कासगंज उत्तरप्रदेश हाल निवास राजीवनगर केशवपुरी बस्ती, गोपाल निवासी कासगंज हाल निवास राजीवनगर केशवपुरी बस्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से 64 सिलिंडर बरामद किए गए हैं, जिनमें 35 कमर्शियल और 29 घरेलू सिलिंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें