फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दून ग्रामर स्कूल में गढ़वाली श्रीरामलीला का शुभारंभ

Fri, 23 Oct 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। द दून ग्रामर स्कूल में द्वितीय गढ़वाली श्रीरामलीला का शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय रामलीला का मंचन 31 अक्तूबर तक प्रतिदिन शाम 4:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पहले दिन बाल कलाकारों ने गढ़वाली भाषा में नारद लीला, रावण तपस्या और श्रवण लीला का सजीव मंचन किया। आकर्षक मंच सज्जा और प्रकाश व्यवस्था ने दर्शकों को प्रभावित किया। इससे पूर्व 20 अक्तूबर को विद्यालय परिसर में हनुमान ध्वज की स्थापना और पूजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आशीष चमोली ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मातृभाषा, लोकसंस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से रामलीला में शामिल होकर बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें