पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रायवाला स्थित एक रिजॉर्ट में गढ़वाल राइफल्स का 60वां फिलोरा दिवस धूमधाम के साथ मनाया। देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रॉस राइफलमैन गब्बर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने बताया कि 60वीं गढ़वाल राइफल्स की स्थापना 1 जनवरी 1963 को हुई थी। पूर्व सैनिकों ने बताया कि सरहद पर देश की सुरक्षा के लिए बटालियन का बड़ा योगदान रहा। बटालियन के कई वीर सपूत देश के लिए कुर्बान हुए। इस रेजिमेंट को दो बार थल सेनाध्यक्ष, दो बार आर्मी कमांडर प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया है। इस मौके पर रामस्वरूप भट्ट, रंजन रांगड़, सुंदर रावत, राकेश सिंह, पूर्णानंद रतूड़ी, रधुबीर सिंह, ध्यान असवाल, जनार्दन सेमवाल, भादूराम भट्ट आदि मौजूद रहे।